फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firm's seal, kunda and grill uprooted, FIR registered

Agra News: फर्म का सील कुंडा और ग्रिल उखाड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Firm's seal, kunda and grill uprooted, FIR registered
आगरा। थाना जगदीशपुरा के शांति नगर में राज्य कर विभाग की टीम ने माधव मुरारी ज्वैलर्स पर सील लगाई थी, लेकिन सील किए हुए दरवाजे का कुंडा और ग्रिल उखाड़ दी गई। इससे चोरी की आशंका पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राज्य कर विनीता श्रीवास्तव ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मथुरा की गली रामपाल मंडी रामदास निवासी देव वर्मा और अज्ञात पर आरोप लगाया है कि बोदला के शांति नगर स्थित माधव मुरारी ज्वैलर्स की जांच के लिए पांच जनवरी को टीम पहुंची थी। फर्म के मालिक मथुरा निवासी भगवता बिसोई हैं। टीम के पहुंचने पर व्यापार स्थल बंद मिला। इस पर टीम ने फर्म स्वामी से संपर्क किया। 6 जनवरी तक वापस आने की बात कही। टीम ने फर्म के चार दरवाजों को सील कर दिया। 6 जनवरी की रात 9:30 बजे सूचना मिली कि कुछ लोगों ने सील दरवाजे के कुंडे को उखाड़ दिया है। खिड़की की ग्रिल को काट दिया है। इस पर टीम पहुंच गई। सूचना सही निकली। भवन स्वामी रामनिवास के पुत्र अर्पित और अंकित बंसल से बात की गई। उन्होंने बताया कि सील तोड़ने और ग्रिल को उखाड़ने का काम देव वर्मा और अन्य ने किया है। मामल में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed