फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on female advocate, case registered

Agra News: महिला अधिवक्ता पर फायरिंग, केस दर्ज

Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Firing on female advocate, case registered
मैनपुरी। एक मुकदमे में पैरवी करने के बाद घर वापस लौट रही महिला अधिवक्ता पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला किया। तमंचे से फायर झोंक दिया। हमले में अधिवक्ता बाल बाल बच गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अधिवक्ता नाजिया हसन ने बताया कि वह किशनी क्षेत्र निवासी एक महिला का मुकदमा लड़ रहीं हैं। 22 अगस्त को मुकदमे में तारीख थी और उन्होंने पैरवी की थी। शाम के समय जमानत का पता करने के लिए वह अदालत गईं तो वहां वारिस उर्फ छोटू खड़ा था। इसके बाद वह शाम के समय घर जाने के लिए निकलीं। जब ईशन नदी पुल के पास पहुंची, तभी उक्त मुकदमे के आरोपी वारिश उर्फ छोटू, राशिद, शकील निवासी रामगढ रोड फिरोजाबाद, सादान निवासी रामगढ, रिजवान निवासी नई बस्ती किदवई नगर कन्नौज ने रोक लिया। धमकी देते हुए कहा कि उक्त मुकदमे से अपना वकालतनामा वापस ले लो। अगर दो तारीखों पर मुकदमा खत्म नहीं हुआ तो देख लेंगे। इस बीच रिजवान ने तमंचा निकाल लिया और कहा कि पैरवी नहीं करने देंगे। अगर ऐसा करेगी तो घर से उठा ले जाएंगे। रिजवान ने उन पर फायर झोंक दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गई। इस बीच कुछ अधिवक्ता साथी मौके पर आ गए तो आरोपी गाड़ी में बैठ कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed