फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in rui ki mandi shahganj girl died sister-in-law injured

Agra Crime: भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, संपत्ति विवाद में दिया वारदात को अंजाम

Sat, 26 Nov 2022 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 12:09 PM IST
सार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रूई की मंडी में संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान भाभी भी गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
firing in rui ki mandi shahganj girl died sister-in-law injured
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के भोगीपुरा में शनिवार सुबह शूटर ओपी और लाला के भतीजे ललित उर्फ निक्कू चौधरी ने सगी बहन पूनम चौधरी (27) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। बचाने आईं विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी निशाना बनाया। उनके हाथ से एक गोली छूकर निकल गई। वह भी घायल हो गईं। हत्या कर आरोपी भाग निकला। घटना से घने बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पिस्टल ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां 

भोगीपुरा निवासी यतेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो चुकी है। घर में बेटा निक्कू चौधरी और बेटी पूनम चौधरी (27) रह रहे थे। शनिवार सुबह 11 बजे गोलीकांड की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को घर में पथौली निवासी रामेश्वर और निक्कू की बुआ निर्मला सिंह मिलीं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि निक्कू का बहन पूनम से संपत्ति का विवाद चल रहा था। इसी में दोनों के बीच विवाद हुआ। निक्कू ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली चलाकर पूनम की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने घायल भाभी नीलू को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 

गिरफ्तारी के लिए लगीं पुलिस टीम 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि संपत्ति में हिस्से को लेकर भाई, बहन और भाभी में विवाद की बात सामने आई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि निक्कू ने बहन की हत्या की। इसके बाद भाभी पर भी गोली चलाईं। वह बच गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। सिकंदरा में वर्ष 2014 में प्रापर्टी डीलर की की हत्या हुई थी। इसमें निक्कू भी जेल गया था। वह ओपी और लाला का भतीजा भी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।
 

Agra News: बंगाल एसओजी की कस्टडी में बिगड़ी आगरा आये दवा व्यापारी की तबीयत, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed