मथुरा में दिनदहाड़े हमलावरों ने दागीं गोलियां, दो लोगों की मौत, तीन घायल
- छत्ता बाजार की गली सेठ भीकचंद में सुबह हुई वारदात, एक दिन पहले सब्जी विक्रेता से हुआ था विवाद, एक गिरफ्तार
- मरने वालों में एक यजमानी करने वाला पुरोहित, दूसरा साउंड सर्विस का काम करने वाला व्यक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के छत्ता बाजार की गली सेठ भीकचंद में सोमवार की सुबह तकरीबन आठ बजकर 15 मिनट पर दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। तीन युवकों ने असलहा लहराते हुए गली में मौजूद पुरोहित युवक पर गोलियां दाग दीं।
हमलावरों ने बीचबचाव करने आए लोगों पर भी गोलियां चलाईं और भाग निकले। गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों में से दो ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, ट्रॉला बस से भिड़ा, एक की मौत, कई घायल
मृतकों में एक यजमानी करने वाला पुरोहित तथा दूसरा साउंड सर्विस का काम करने वाले व्यक्ति है। वारदात की वजह एक दिन पहले सब्जी विक्रेता से रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद था। पुलिस ने सब्जी विक्रेता के एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह तुलसी चबूतरा निवासी पुरोहित सुंदर चतुर्वेदी (25) पुत्र शिवराम गली भीकचंद में चबूतरे पर बैठे थे। उसके साथ साउंड सर्विस का काम करने वाले गली भीकचंद निवासी बसंत चतुर्वेदी (50) तथा केदारनाथ चतुर्वेदी, दयानंद चतुर्वेदी तथा अंकुर आदि मौजूद थे।
गली में घुसते ही ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
इसी दौरान असलहा लिए तीन युवक गली में घुसे और सुंदर पर हमला बोल दिया। उन पर गोलियां चलाईं। इस हमले में सुंदर को बचाने आए बसंत, दयानंद, केदार, अंकुर आदि पर भी गोलियां चला दीं। इससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक वारदात के बाद भाग निकले।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर पहले सुंदर तथा करीब एक घंटे बाद बसंत की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया। बाकी तीन घायलों की हालत गंभीर है।
सब्जी विक्रेता गिरफ्तार
घटनास्थल का आईजी ए सतीश गणेश तथा एसएसपी गौरव ग्रोवर ने निरीक्षण किया तथा हमलावरों की जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने बताया कि वारदात का कारण एक दिन पूर्व सब्जी विक्रेता के साथ हुआ विवाद था। हमले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।