फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing between student groups in loyers Colony

छात्र गुटों के बीच फायरिंग, दहशत में लोग घरों में दुबके

Wed, 05 Sep 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 05 Sep 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
Firing between student groups in loyers Colony
दो छात्र गुटों के बीच फायरिंग में घायल। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के लॉयर्स कॉलोनी में टंकी के पास सूर्य अपार्टमेंट के सामने दो छात्र गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे कॉलोनी के लोग बुरी तरह से दहल गए और घरों में दुबक गए। हवाई फायरिंग के बाद एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र पर लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने इस घटना का केस अपनी ओर से लिखा है।

विज्ञापन


छात्रों के एक गुट में अभिषेक शर्मा और किशन हैं। दोनों सिकंदरा के कैलाश मोड़ के रहने वाले हैं। दूसरे गुट में लॉयर्स कॉलोनी के ही सुभम पचौरी और पारस हैं। पुलिस का कहना है कि इनके बीच पहले से टशन चल रही है। सुभम पचौरी ने अभिषेक से फोन पर कहा था कि मां का दूध पीया है तो कॉलोनी में आ जा। अभिषेक अपने साथ किशन को लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां सुभम के साथ और भी कई दोस्त आ गए। अभिषेक के आते ही झगड़ा हो गया। इसके बाद हवाई फायर किए गए। यह पता नहीं चला कि गोली एक तरफ से चली या दोनों ओर से। बाद में पुलिस पहुंची तो मौके पर खोखे पड़े मिले। फायरिंग केबाद अभिषेक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां केवल अभिषेक मिला। अन्य छात्र भाग गए। ये छात्र कोचिंग करने वाले हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि  केस दर्ज कर लिया गया है। फरार छात्रों की तलाश की जा रही है।

मंदिर के पास महिला से चेन लूटी

Firing between student groups in loyers Colony
लायर्स कालोनी में फायरिंग के बाद दहशत में महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में आई कॉलोनी की ही एक महिला की चेन लूट ली गई। वह एक और महिला के साथ जा रही थी। लूट की सूचना पर यूपी-100 के सिपाही पहुंच गए। महिला को थाने भेज दिया गया। वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मंदिर के पास पहले भी चेन लूट हो चुकी हैं।

पिकेट हटने से बढ़ा अपराध

लॉयर्स कॉलोनी में कुछ दिन पहले तक दिन और रात में पुलिस पिकेट लगती थी। इसे हटा लिया गया। इसके बाद से वारदात बढ़ गई हैं। दिन भर अराजक तत्व कॉलोनी में घूमते रहते हैं। किसी दिन बड़ी वारदात हो सकती है। अगर पुलिस पिकेट होती तो शायद छात्र फायरिंग भी नहीं कर पाते।
विश्वविद्यालय में मारपीट का जोड़

मारपीट करने वाले छात्रों के प्रवेश निरस्त होंगे!

पालीवाल पार्क परिसर में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन का रुख सख्त है। चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ छात्र माहौल बिगाड़ने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। मारपीट की घटना की जांच कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में पंजीकृत कोई भी छात्र दोषी पाए जाएगा तो उसका प्रवेश निरस्त करने या विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया जाएगा।  इस मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed