फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire was set in the warehouse to burn the young man alive in Mainpuri

Mainpuri: युवक को जिंदा जलाने के लिए गोदाम में लगा दी आग, इस तरह बची जान

Fri, 16 Sep 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

परचून के गोदाम में सो रहे युवक को जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी गई। सही समय पर युवक गोदाम से बाहर निकल आया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
fire was set in the warehouse to burn the young man alive in Mainpuri
गोदाम में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव देवामई में बृहस्पतिवार की सुबह एक परचून के गोदाम में सो रहे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई, युवक सही समय पर बाहर आ गया, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग को बुझाया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव देवामई निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता ने गांव के ही कप्तान सिंह से गोदाम परचून का सामान रखने के लिए किराए पर ले रखा है। दोनों के बीच किराया नामा को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसी बात से कप्तान आनंद से रंजिश मानने लगा। बताया गया है कि कई बार गोदाम में आग लगाकर खाली कराने की धमकी भी दी गई। 

विज्ञापन


आनंद ने बताया कि बुधवार की रात उनका बेटा रामकृष्ण गोदाम में सो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे रजनेश, विजय पाल, निवासी नगला धारम व दो अन्य व्यक्तियों ने कप्तान सिंह के कहने पर गोदाम में सो रहे पुत्र को जिंदा जलाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें देख बेटा गोदाम से बाहर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद वे लोग गोदाम पर पहुंच गए, रास्ते में नामजद लोगों को भागते हुए देखा। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू किया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed