फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire

झोपड़ी में लगी आग, बालक ने भागकर बचाई जान

Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
fire
कासगंज ढोलना के भरसौली जंगल में झोपड़ी में लगी आग से जला सामान - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव भरसौली जंगल में बृहस्पतिवार रात एक झोपड़ी में आग लग गई इसमें गृहस्थी का सामान जल गया। घटना के दौरान घर में सो रहा 10 वर्षीय बालक तेज लपटों की तपिश से जाग गया और उसने भाग कर जान बचाई। बालक की मां और बहन खेत पर पानी लगाने गईं हुईं थीं। अग्निकांड पीड़ित ने तहरीर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात लगभग 8:30 बजे की है। भरसौली जंगल निवासी वेदवती पत्नी सत्यप्रकाश अपनी 18 वर्षीय बेटी रीना के साथ आलू की फसल सिंचाई के लिए खेत पर पानी लगाने गई थी। पति सत्यप्रकाश अलीगढ़ निजी कार्यक्रम में गया हुआ था। 10 वर्ष का बेटा हरीओम झोपड़ी में ही सो रहा था। झोपड़ी में चूल्हे की चिंगारी निकली और चिंगारी ने आग का रूप ले लिया।
विज्ञापन

तेज लपटों से झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। सो रहा हरीओम जाग गया और उसने भाग कर जान बचा ली। बालक के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए,ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। महिला ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़े, 10 हजार रुपये की नकदी, बैंक पासबुक एवं अन्य कागजात जल गए। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है। पीड़िता के मुताबिक अग्निकांड में 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed