फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire In Png Pipeline On Govardhan Puja Supply Disruption

आगरा: त्योहार पर पीएनजी पाइप लाइन में लगी आग, ढाई हजार घरों में सप्लाई ठप

Sun, 15 Nov 2020 01:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Nov 2020 01:04 PM IST
सार

  • आघा घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी
  • ग्रीन गैस लिमिटेड के कर्मचारियों ने दुरुस्त की लाइन
  • घंटे भर तक आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
Fire In Png Pipeline On Govardhan Puja Supply Disruption
सेंट्रल पॉर्क के निकट पीएनजी की पाइप लाइन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास विकास कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में रविवार सुबह पीएनजी की पाइप लाइन में आग लगने से घंटे भर तक गैस की सप्लाई बंद रही। इससे ढाई हजार परिवारों को दिक्कत हुई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां और ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी पहुंचे। मरम्मत करने के बाद गैस की सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन


सेंट्रल पार्क के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे धमाका हुआ। पार्क में टहलने आए लोगों ने जाकर देखा तो कचरे के ढेर के पास से तेल लपटें निकल रही हैं। यहीं ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड की पाइप लाइन का बोर्ड भी लगा था। लोगों ने फायर बिग्रेड और एजेंसी के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर एजेंसी की टीम ने तत्काल सप्लाई को बंद कराया। तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। करीब साढ़े नौ बजे गैस की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

   
कचरे के ढेर में आग लगने से पीएनजी की पाइप लाइन ने आग पकड़ ली। फायर बिग्रेड भी पहुंच गई, तकनीकी टीम ने पाइप लाइन को मरम्मत कर दिया है। दो से ढाई हजार घरों की आपूर्ति प्रभावित रही। विजय भारद्वाज, मीडिया कॉर्डिनेटर, ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में घूम रहे थे, तभी तेज आवाज हुई, पता चला कि गैस की लाइन फट गई है, आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड भी आ गई। टीम ने मरम्मत भी शुरू कर दी। सर्वेश बंसल, क्षेत्रीय लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed