{"_id":"57114a8b4f1c1be7194a6c52","slug":"fire-in-oil-mil","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऑयल मिल के गोदाम में आग, मची अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑयल मिल के गोदाम में आग, मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
नरायच में है मिल, चार दमकलों ने तीन घंटे में बुझाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायच में आगरा ऑयल मिल के गोदाम मेें शुक्रवार शाम को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पर आई चार दमकलों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
शांति स्वरूप गोयल की नरायच में स्टेट बैंक के पास आगरा ऑयल मिल है। वहां पर कृष्णा मस्टर्ड ऑयल तैयार किया जाता है। मिल परिसर के एक हिस्से में कोल्ड स्टोरेज तो दूसरे हिस्से में वेस्टेज का गोदाम है। शुक्रवार शाम को गोदाम में रखे सामान में आग लग गई। कर्मचारियों ने पानी डाला, लेकिन लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। गोदाम के बराबर से ही मशीन रूम है। आग मशीन रूम तक फैलने की आशंका से अफरातफरी मच गई। कर्मचारी मिल से बाहर निकल आए। सूचना पर दो दमकल पहुंच गई। बाद में दो दमकल और बुला ली गईं। लपटें उठता देखकर पास के मोहल्ले से भी लोग घरों से बाहर आ गए। तकरीबन साढ़े आठ बजे आग को बुझाया जा सका। देर रात तक नुकसान का आंकलन किया जा रहा था।
मोबाइल टावर में आग
आगरा। फाउंड्री नगर स्थित श्याम विहार कालोनी में लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। फायरब्रिगेड की दमकल ने एक घंटे में आग बुझाई।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की है। टावर में बिजली सप्लाई के लिए लगे तारों से अचानक चिंगारी निकलने लगी। कुछ ही देर में वहां रखी कई बैटरी में आग लग गई। लपटें निकलने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने तकरीबन एक घंटे में आग बुझाई। आग से बैटरी और अन्य सामान जल गया।