फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in building of mainpuri firefighters saved nine lives

पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, फायरकर्मियों के साहस से बचीं नौ जान

Sat, 23 Sep 2017 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी) Updated Sat, 23 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
fire in building of mainpuri firefighters saved nine lives
अाग - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में कस्बा बेवर की एक पांच मंजिला इमारत में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की करीब 12 गाड़ियां कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान इमारत में फंसे नौ लोगों को दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन


हालांकि लपटों की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। बचाव कार्य के दौरान कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी भी डटे रहे। अनुमान है कि आग में करीब एक करोड़ रुपये का सामान स्वाहा हुआ है। इस इमारत में कई दुकानें संचालित हैं। वहीं मकान मालिक का परिवार भी रहता है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना क्षेत्र के अस्पताल तिराहे के अंदर बाजार जाने वाली सड़क पर दिलीप उर्फ दीपक निगम का पांच मंजिला मकान है। इसी में गिफ्ट इम्पोरियम और निगम ज्वेलर्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान भी है। दिलीप का परिवार पांचवीं मंजिल पर रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात दिलीप उर्फ दीपक का भाई कुलदीप उर्फ प्रदीप, उनकी पत्नी आरती आदि तीसरी मंजिल पर और दीपक व परिवार के अन्य सदस्य चौथी मंजिल पर सो रहे थे। बेसमेंट और दूसरी मंजिल में दुकान का सामान रखा हुआ था।

सबसे पहले मां ने देखा धुंआ

रात करीब 12.30 बजे जब दीपक की मां कमला देवी पानी पीने के लिए उठीं तो चारों ओर धुंआ देखकर वह घबरा गईं। चीखने-चिल्लाने परिवार के सदस्य व पड़ोसी जाग गए। तब तक लोग कुछ समझ पाते, पांच मंजिला की इस इमारत को लपटों ने चारों ओर से घेर लिया था। 

सूचना मिलते ही मैनपुरी, करहल किशनी से दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे। आग पर काबू करने के साथ ही अग्निशमन के कर्मियों ने तीसरी मंजिल पर फंसे हर्ष (17),  खुशी (14), उज्ज्वल (07), वर्षा (10), कुलदीप (38), आरती (35) को सीढ़ी से और  दीपक और उनकी पत्नी शशिप्रभा और मां कमला देवी को रस्से की मदद से बांधकर नीचे उतारा। बचाव कार्य के दौरा शशिप्रभा लपटों की जद में आने से झुलस भी गईं।

मुश्किल था आपरेशन

जिला अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा के अनुसार बहुत मुश्किल आपरेशन था। फायर कर्मियों ने अपनी जान पर खेल कर नौ लोगों की जान बचाई। जिसमें तीन महिलाएं चार बच्चे दो पुरुष शामिल हैं। आग बहुत विकराल थी, बेसमेंट से लेकर सबसे ऊपर के तल तक इमारत को घेरे हुए थी। करीब 12 फायर टैंकर पानी डालने पर आग को बमुश्किल बुझाया जा सका, एक महिला को झुलसी अवस्था में अस्पताल भेजा गया।

पांच मंजिला इमारत में बनी इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम संदीप कुमार समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा सीओ परमानंद पांडेय, तहसीलदार अखिलेश कुमार, थाना प्रभारी श्याम सिंह पीलवान, चौकी प्रभारी कुसमरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

फरिश्ते बनकर आए आसपास वाले

आग की लपटों की बीच से सुरक्षित निकाले गए परिवार के सदस्य घटना के बाद से दहशत में हैं। घर और दुकान रखा सारा सामान व नकदी पूरी तरह से जलकर राख होने से भी पूरा परिवार दुखी है। 

अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में जहां दमकलकर्मीआग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयासों में लगे थे। वहीं स्थानीय लोग भी उनके साथ बचाव कार्य में जुटे नजर आए। मदद में जुटे लोगों ने कंधों पर सीढ़ियां रखकर दमकल कर्मियों को इमारत के अंदर पहुंचाने और भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed