{"_id":"5bdbc5c5bdec226954314766","slug":"fire-in-a-crane-at-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर देर रात दौड़ा आग का गोला, मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर देर रात दौड़ा आग का गोला, मच गई अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात आग का गोला दौड़ा। जिसने भी इसे देखा, वह घबरा गया। जब तक गाड़ी की आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तब तक दोनों तरफ से आवागमन बंद रहा। गाड़ी की आग बुझने के बाद आना-जाना शुरू हुआ। घटना मथुरा के पास मांट की है।
विज्ञापन
मथुरा के मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 104 के पास नोएडा से आगरा की ओर क्रेन आ रही थी। उसमें चलते-चलते अचानक आग लग गई। एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला दौड़ता देख लोग अचरज में पड़ गए और घबरा गए। लोग जहां के तहां रुक गए।
विज्ञापन
जैसे ही क्रेन ड्राइवर को गाड़ी में आग की भनक लगी। उसने गाड़ी खड़ी कर दी। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। इस बीच एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की लाइन लग गई। गाड़ी की आग बुझाई गई। इसके बाद गाड़ियां रवाना हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आग का कारण शार्टसर्किट हो सकता है। इस घटना में क्रेन जल गई है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है।