{"_id":"5daf20f08ebc3e93b24e5037","slug":"fire-catches-donation-box-of-katyayani-devi-temple-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के कात्यायनी देवी मंदिर की दान पेटी में लगी आग, भक्तों ने चरणामृत से बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के कात्यायनी देवी मंदिर की दान पेटी में लगी आग, भक्तों ने चरणामृत से बुझाई
Wed, 23 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आग में जले दान पेटी के कई नोट
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के कात्यायनी देवी मंदिर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दान पेटी में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद भक्तों ने मंदिर में रखा चरणामृत का जल दान पेटी में डालकर आग बुझाई। हालांकि तब करीब एक हजार रुपये के नोट आग में जल गए।
कात्यायनी देवी मंदिर में यह घटना मंगलवार सुबह को हुई, जब कई श्रद्धालु मंदिर में पूजा कर रहे थे। इनमें एक महिला दानपेटी के पास दीपक जला रही थी। तभी किसी तरह चिंगारी दानपेटी में पहुंच गई और आग लग गई।
ये भी पढ़ें- ताजमहल में फोटो खींचने के नाम पर थाईलैंड की पर्यटक से बदसलूकी, पर्यटन पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
वहां दर्शन कर रहीं श्रद्धालु महिलाओं ने जब दान पेटिका से धुआं उठते देखा तो शोर मचा दिया। घटना से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने वहां भक्तों के लिए रखा चरणामृत जल को दान पेटिका में डाल कर आग पर काबू पाया।

Trending Videos
मंदिर के प्रबंधक विजय मिश्रा का कहना है कि दान पेटिका में आग लगने से एक हजार रुपये जलकर नष्ट हो गए। बाकी दानराशि को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित किया गया है। दानपेटिका में करीब 20 हजार रुपये थे। किसी महिला द्वारा दीपक जलाने के दौरान यह हादसा हुआ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें