फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire catches donation box of Katyayani Devi temple vrindavan

वृंदावन के कात्यायनी देवी मंदिर की दान पेटी में लगी आग, भक्तों ने चरणामृत से बुझाई

Wed, 23 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fire catches donation box of Katyayani Devi temple vrindavan
आग में जले दान पेटी के कई नोट - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के कात्यायनी देवी मंदिर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दान पेटी में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद भक्तों ने मंदिर में रखा चरणामृत का जल दान पेटी में डालकर आग बुझाई। हालांकि तब करीब एक हजार रुपये के नोट आग में जल गए। 
विज्ञापन


कात्यायनी देवी मंदिर में यह घटना मंगलवार सुबह को हुई, जब कई श्रद्धालु मंदिर में पूजा कर रहे थे। इनमें एक महिला दानपेटी के पास दीपक जला रही थी। तभी किसी तरह चिंगारी दानपेटी में पहुंच गई और आग लग गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ताजमहल में फोटो खींचने के नाम पर थाईलैंड की पर्यटक से बदसलूकी, पर्यटन पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दर्शन कर रहीं श्रद्धालु महिलाओं ने जब दान पेटिका से धुआं उठते देखा तो शोर मचा दिया। घटना से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने वहां भक्तों के लिए रखा चरणामृत जल को दान पेटिका में डाल कर आग पर काबू पाया। 

मंदिर के प्रबंधक विजय मिश्रा का कहना है कि दान पेटिका में आग लगने से एक हजार रुपये जलकर नष्ट हो गए। बाकी दानराशि को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित किया गया है। दानपेटिका में करीब 20 हजार रुपये थे। किसी महिला द्वारा दीपक जलाने के दौरान यह हादसा हुआ। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed