फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the grocery store goods were burnt to ashes

Etah: परचून की दुकान में लगी आग, सामान हुआ जलकर खाक

Sat, 02 Sep 2023 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 08:59 AM IST
सार

दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
 

विज्ञापन
Fire broke out in the grocery store goods were burnt to ashes
परचून की दुकान में आग लगने के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हरचंदपुर कलां गांव के समीप परचून की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों को जब लोगों ने देखा तो पुलिस और दुकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


थाना बागवाला के कासोन निजामपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण की परचून की दुकान है। इस दुकान पर वह खाने-पीने का सामान बनाकर बेचता है, जिससे उसकी आजीविका चलती है। श्रीकृष्ण ने बताया कि गत रात्रि वह लगभग 10 बजे दुकान बंद करके घर गया था। उसके बाद गांव की कुछ लोग भी करीब 11 बजे गांव गए थे, तब तक दुकान में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई थी। आज सुबह लगभग 5 बजे जब गांव के कुछ युवा दौड़ लगाते हुए उधर आए तो देखा दुकान में आग लगी हुई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद दुकान स्वामी श्रीकृष्ण को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने बताया कि सूचना पर 112 की टीम भी पहुंची थी, लेकिन वहां से खाना पूर्ति करके चली गई। दुकान स्वामी ने बताया कि आग लगी नहीं है, बल्कि लगाई गई है। इस मामले में जानकारी मिलने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed