फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in the garbage heap near the transformer, supply interrupted

ट्रांसफार्मर के पास लगे कूड़े के ढेर में लगी आग, आपूर्ति बाधित

Thu, 31 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the garbage heap near the transformer, supply interrupted
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को शहर के तांगा स्टैंड पर लगे ट्रांसफार्मर के पास एकत्रित कूड़े के ढेर में चिंगारी से आग लग गई। आग बढ़ी तो ट्रांसफार्मर और केबिलों को भी चपेट में ले लिया। इससे दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम छह बजे नौ घंटे बाद आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

तांगा स्टैंड पर आगरा रोड, लेनगंज समेत आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा एकत्रित कर ट्रांसफार्मर के पास लगा दिया। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से कूड़े ने आग पकड़ ली। आग बढ़ी तो ट्रांसफार्मर और केबिलें भी जलने लगीं। इससे बड़े क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने बिजली काटने के बाद आग को बुझाया। इसके बाद दिन भर टीम केबिलों को सही कराने में लगी रही। लगभग नौ घंटे की मेहनत के बाद शाम छह बजे आपूर्ति चालू कराई जा सकी। अवर अभियंता देवी रोड विद्युत उपकेंद्र प्रतीक यादव ने बताया कि लाइन चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed