फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in ravines of Chambal in Agra Animals were disturbed by flames

चंबल के बीहड़ में धधकी आग: लपटों से व्याकुल हुए जीव-जंतु, जान बचाने को भागे; पेड़-पौधे जलकर राख

Mon, 26 Feb 2024 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 02:28 PM IST
सार

चंबल के बीहड़ में आग धधक उठी। लपटों की गर्माहट से जीव-जंतु व्याकुल हो उठे। वह जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। आग से पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन
fire broke out in ravines of Chambal in Agra Animals were disturbed by flames
चंबल के बीहड़ में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को चंबल के बीहड़ में आग लग गई। आग की धधक से जीव-जंतुओं में भगदड़ मच गई। वह जान बचाने के लिए व्याकुल होकर इधर-उधर भागने लगे। उधर ग्रामीणों ने आग लगी देखा तो वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


घटना मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के रेहा गांव के पास की है। यहां चंबल के बीहड़ में दोपहर को आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे जगंल को चपेट में ले लिया। आसमानी लपटों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वन्य जीव जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वन्य जीव लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, खरगोश आदि जीव जंतु आग की गर्मी से व्याकुल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीहड़ के उबड़-खाबड़ वाले रास्ते पर दमकल विभाग की गाड़ी बमुश्किल मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण आग से करीब तीन एकड़ क्षेत्र जलकर राख हो गया। हालांकि आग से जीव जंतुओं के हताहत होने की खबर नहीं है। आग किस कारण लगी इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रेंजर उदय प्रताप सिसोदिया का कहना है कोई जंगली जानवर हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed