फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in garment warehouse in Ganga Mandir Market in Agra goods worth lakhs were burnt

Agra: पोशाक के गोदाम में लगी आग, तीसरी मंजिल पर फंसा था परिवार; तीन बच्चों सहित पांच को दमकलकर्मियों ने निकाला

Wed, 08 May 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 12:03 AM IST
सार

पोशाक के गोदाम में आग लग गई। इससे परिवार के लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए। तीन बच्चों सहित पांच को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
fire broke out in garment warehouse in Ganga Mandir Market in Agra goods worth lakhs were burnt
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

ताजनगरी आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में मन:कामेश्वर मंदिर गली स्थित गंगा मंदिर मार्केट में मंगलवार दोपहर पोशाक के गोदाम में आग लग गई। मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के पांच लोग फंस गए। धुंआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक सारा सामान जल चुका था। इसके बाद तीन बच्चों सहित परिवार के पांच लोगों को घर से बाहर निकाला।

विज्ञापन


संजय प्लेस फायर स्टेशन के एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे सूचना मिली कि मन:कामेश्वर मंदिर गली पोशाक के गोदाम में आग लग गई। परिवार के लोग भी फंसे हुए हैं। तत्काल उन्होंने दो गाड़ियां मौके पर रवाना कीं। शहर में वोटिंग होने की वजह से सड़कें खाली थीं। इस वजह से गाड़ियों को पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगी। मगर, गली छोटी होने के कारण गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। 
विज्ञापन


गाड़ियां बाहर खड़ी करके दमकलकर्मी पाइप अंदर तक लेकर गए। आग बुझाने में लग गए। इस दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाले पवन की पत्नी बबीता, बेटी गौरी के अलावा दो बच्चे आर्यन और आराध्या ऊपर से चिल्ला रहे थे । अंकल हमे बचाओ। नीचे आने का रास्ता बहुत छोटा था। वहां धुंआ भरा हुआ था। इसके बावजूद भी हिम्मत दिखाते हुए दमकल कर्मियों ने सभी को बाहर निकाला। दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गंगा मंदिर मार्केट में दूसरी मंजिल पर उमाकांत गुप्ता का मेसर्स आत्माराम कालीचरण एंड संस के नाम से पोशाक का गोदाम है। उसमे भगवान के पोशाक व अन्य सामान रखे थे। कुछ दिन पहले भी गली में एक पोशाक की गोदाम में आग लगी थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

घर में आग लगने के बाद फटी बैटरी

सदर थाना क्षेत्र के जंगजीत नगर में सोमवार की रात एक घर में आग लग गई। जिसमे दो वाहन व अन्य घरेलू सामान जल गए। एक बैटरी वाली गाड़ी में आग लगने के बाद बैटरी धमाके के साथ फट गई। इससे आस-पास के लोग घबरा गए। गनीमत रही कि परिवार के लोग सकुशल बाहर घर से बाहर आग गए।

जंगजीत नगर निवासी प्रवीन शर्मा बिजली मैकेनिक हैं। घर में ही दुकान है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। बिजली के बोर्ड के पास शाॅर्ट सर्किट हुआ था। घर के अंदर ही बोर्ड के पास एक पेट्रोल और दूसरा बैटरी वाला स्कूटर था। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। 



इस दौरान उनकी पत्नी नीतू और बेटा नैतिक कमरे में सो रहे थे। बैटरी फटने से धमका हुआ तो नींद खुली। इसके बाद जान बचाकर बाहर भागे। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। सब कुछ जल गया। एक जोड़ी कपड़े तक नहीं बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed