{"_id":"674c9f7566fa64fcdb00b83b","slug":"fire-broke-out-in-four-huts-due-to-unknown-reasons-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124473-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चार झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चार झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी आग
Sun, 01 Dec 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नरदोली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में चार झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान जल गया।
ग्राम नरदोली निवासी चंद्रा की झोपड़ी में रविवार की शाम आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, देखते ही देखते झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। आग ने पड़ोस के शीशपाल, भूरे व गुड्डन की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर और चीखपुकार की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नलों व पंप सेट से पानी लेकर बमुश्किल आग बुझाई। तब तक झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया। चंद्रा ने बताया कि आग में करीब 16 हजार रुपये नकद, जेवर, गेहूं, सरसों, कपड़े, चारपाई, बिस्तर, कृषि यंत्र सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। गुड्डन के 35 हजार रुपये, शीशपाल के करीब 18 हजार रुपये व भूरे के 9 हजार रुपये सहित अन्य सामान भी जल गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनीस गुप्ता ने अग्निकांड की सूचना एसडीएम प्रदीप कुमार विमल को दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल रूप किशोर को मौके पर भेजकर क्षति का आंकलन कराया। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवार की नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी।