{"_id":"5cd8f942bdec220773765b38","slug":"fire-breaks-out-in-goods-train-near-etawah-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती मालगाड़ी की बोगी में आग लगने से रेल प्रशासन में हड़कंप, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती मालगाड़ी की बोगी में आग लगने से रेल प्रशासन में हड़कंप, दमकल ने पाया काबू
Mon, 13 May 2019 10:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रेलखंड पर कोयला से लोड दिल्ली जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में आग लगने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोयले में लगी आग से बोगी में भरे हुए कोयले से धुंआ उठने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
शनिवार देर रात कानपुर से चलकर दिल्ली जा रही कोयले से लोड एमटीएसएस मालगाड़ी जब देर रात 11.45 बजे इटावा रेलखंड के साम्हो रेलवे स्टेशन के निकट पहुंची, तभी अचानक मालगाड़ी की इंजन से 35वीं बोगी में भरे कोयले से धुंआ उठने लगा।
ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी ने घटना की जानकारी डिप्टी एसएस को दी। सूचना मिलने पर इकदिल रेलवे स्टेशन पर रात 12.30 बजे ट्रेन को रोक दिया गया और पावर ब्लॉक लिया गया। रेल अधिकारियों के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वहीं चालक अपनी ड्यूटी का समय पूरा होने पर रेल अधिकारियों को मैसेज देकर गाड़ी से उतर गया। जिसके चलते मालगाड़ी लगभग चार घंटे से अधिक समय तक मौके पर ही खड़ी रही। रेल अधिकारियों ने दूसरे चालक को बुलाकर ट्रेन को तीन बजे रवाना किया।