{"_id":"6abc29cb049bfabb010599b4","slug":"fire-breaks-out-in-flat-short-circuit-agra-news-c-364-1-ag11019-134934-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, मां और दो बेटियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, मां और दो बेटियों को बचाया
विज्ञापन
आगरा। कमलानगर के रेणुका बाग कॉलोनी स्थित तुलसी अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान मालिक ने कुछ दिन पहले ही पीवीसी पैनल लगवाए थे। इस कारण आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। पड़ोसियों ने फ्लैट में सो रही महिला और उनकी एक बेटी को बाहर निकाला। एक बेटी अंदर रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बेटी को भी सकुशल बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। निजी नौकरी करने वाले विजय शर्मा का तुलसी अपार्टमेंट पर 208 नंबर का फ्लैट है। परिवार में पत्नी दीपिका शर्मा, दो बेटियां श्री (5) और दस महीने की आश्वी है। घटना के समय विजय बाहर गए थे। फ्लैट में दीपिका और दोनों बेटियां सो रहीं थीं।
इसी दौरान एसी के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से दीवारों पर लगे पीवीसी पैनल ने आग पकड़ ली। देखते-ही-देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई। सोते समय दीपिका को जलने की गंध आई। जागने पर देखा तो चारों ओर लपटें थीं। वे छोटी बेटी को लेकर बाहर भागीं। तब तक पड़ोसी भी आ गए और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
फ्लैट में रखे दो सिलिंडरों को बाहर निकाला और अपार्टमेंट की लाइट और ग्रीन गैस की लाइन को भी बंद किया। इस दौरान बड़ी बेटी अंदर फंसी रह गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची ब्रज विहार चौकी पुलिस ने उसे भी सकुशल निकाल लिया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दीपिका ने बताया कि आग से फ्लैट में रखा अधिकांश सामान जल गया। दीपिका ने बताया कि एक माह पहले ही एसी लगवाया था। उसी के बोर्ड से उठी चिंगारी के कारण फ्लैट में आग लग गई।