फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in car near marriage home LPG cylinder explodes in etah

Etah: मैरिज होम के पास कार में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा एलपीजी सिलिंडर, फैली दहशत

Fri, 28 Oct 2022 04:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 04:34 PM IST
सार

मिड डे मील वितरण में लगी कार एलपीजी सिलिंडर से चलाई जा रही थी। शुक्रवार को यह कार एक मैरिज होम के पास खड़ी थी, तभी अचानक आग लग गई। 

विज्ञापन
Fire breaks out in car near marriage home LPG cylinder explodes in etah
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कस्बा सकीट में एक मैरिज होम के पास सड़क किनारे खड़ी ओमनी कार में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर बाद कार में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल गई। 

विज्ञापन

मिड डे मील वितरण में लगी थी कार 

कासगंज के जियाउद्दीनपुर निवासी कार चालक ने बताया कि जन कल्याण सेवा समिति गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ के एनजीओ द्वारा ब्लाक क्षेत्र सकीट के आठ इंटर कॉलेजों में मिड डे मील का खाना वितरण के लिए कार लगाई गई थी। गुरुवार को कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उसमें आग लग गई। कार में एलपीजी सिलिंडर रखा था। गैस लीकेज होने से आग और विकराल हो गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। 

विज्ञापन

एलपीजी सिलिंडर से चल रही थी कार 

घटनास्थल के पास स्थित एक मकान की छत से किसी ने आग का गोला बनी कार का वीडियो बना लिया। कार जहां पर खड़ी थी, वहां आसपास कई घर हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में एलपीजी सिलिंडर से चलाई जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed