फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in Agra home due to cylinder leak roof blown off in blast three injured including two women

आगरा: सिलिंडर में लीकेज से लगी घर में आग, मची अफरातफरी; दो महिलाओं सहित तीन गंभीर झुलसे

Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
सार

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र के नगला गंगाराम में घर के अंदर सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई है। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा। दमकल ने लपटों पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire breaks out in Agra home due to cylinder leak roof blown off in blast three injured including two women
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। थाना लोहामंडी क्षेत्र के नगला गंगाराम में एक घर में सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। आग की लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी माैके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया गया कि आग सिलेंडर में गैस लीक के चलते लगी। परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैल गईं। लपटों में घिरकर रेनू पत्नी सोनू उम्र 30 वर्ष और मिथिलेश पत्नी कैलाश पाल उम्र 75 वर्ष, बबलू पुत्र कैलाश पाल उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने दोनों महिला के लगभग 50 प्रतिशत और पुरुष के 15 प्रतिशत झुलसने की बात कही है। तीनों का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed