{"_id":"692f576c738b21decd093987","slug":"fire-breaks-out-in-a-dry-cleaning-shop-in-sadar-bazaar-goods-burnt-agra-news-c-25-1-agr1008-931459-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सदर बाजार बाह में ड्राई क्लीन की दुकान में लगी आग, सामान जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सदर बाजार बाह में ड्राई क्लीन की दुकान में लगी आग, सामान जल
विज्ञापन
बरसर्र
बाह। कस्बा के सदर बाजार में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से जाकिर खान की ड्राई क्लीन की दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान और ग्राहकों के कपड़े जलकर राख हो गए। दुकानदार के अनुसार आग की लपटें कुछ ही मिनटों में पूरे प्रतिष्ठान में फैल गईं, जिससे भारी नुकसान हो गया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और कोतवाली बाह पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से बड़ी घटना टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।