फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out after cylinder explosion three dhabas and hut gutted

आगरा: सिलिंडर में धमाके बाद लगी आग, जल गए तीन ढाबे और झोपड़ी; बाल-बाल बची लोगों की जान

Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out after cylinder explosion three dhabas and hut gutted
झोपड़ी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 स्थित खाली जमीन पर चल रहे ढाबे में मंगलवार रात सिलिंडर में धमाके के बाद आग लग गई थी। अग्निकांड में तीन ढाबे और तीन झोपड़ी जल गईं। झोपड़ियों में रहने वालों की जान किसी तरह बच सकी। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। सिलिंडर में लीकेज की आशंका है। हादसे के समय ढाबों में कोई नहीं था। कर्मचारी बाहर सो रहे थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आवास विकास में पारस पर्ल्स माल के पास खाली जगह पर इमरान, पप्पू ढाबे चला रहे थे। ढाबे के पीछे मजदूर रहते हैं। उन्होंने अपनी झोपड़ी बना रखी थीं। सिलिंडर में धमाके की आवाज लोगों ने सुनी। इसके बाद आग लग गई। तीन ढाबे जल गए। झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं। अजय, राजकुमार और राकेश बच गए। घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed