{"_id":"5eb3ec45a743401dbc479657","slug":"fire-breaks-glass-warehouse-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कांच के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: कांच के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का माल जलकर राख
Thu, 07 May 2020 04:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 May 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) क्षेत्र में कांच के गोदाम में गुरुवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों से चार घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में लाखों रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन
थाना दक्षिण के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दीपक जैन पुत्र देवेंद्र कुमार जैन की ईगल ग्लास कारखाने का गोदाम यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में संचालित है। गोदाम में कांच के बने सामान के साथ ही पैकिंग किए जाने वाला गत्ता रखा हुआ था। इसमें गुरुवार दोपहर तकरीबन 12 बजे आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लेकिन कांच के उत्पाद एवं गत्ता भरे होने के कारण आग बुझाने में देर हो रही थी। इस पर शिकोहाबाद, जसराना एवं टूंडला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला लिया गया। छह गाड़ियों से लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
एफएसओ लाखन सिंह ने बताया कि छह गाड़ियों के पहुंचने से गोदाम में लगी आग पर जल्दी काबू पा लिया। आशंका है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। कारखाना संचालक दीपक जैन ने बताया कि गोदाम से धुंआ थमने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि लगभग कितनी हानि हुई होगी।