फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fir Lodge By Bjp Mla Ram Gopal Lodhi

फिरोजाबाद: भाजपा विधायक ने पांच नामजद और करीब 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, ये था मामला

Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Fir Lodge By Bjp Mla Ram Gopal Lodhi
विधायक के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में थाना नारखी के गांव बदनपुर में पैसे के लेन-देन और कोल्डस्टोरेज से पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में जसराना भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने पांच नामजद ग्रामीण सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना नारखी के फिरोजाबाद-फरिहा रोड स्थित बदनपुर के समीप स्थित पीजी कोल्ड स्टोरेज पर सोमवार को ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में बदनपुर निवासी मुन्नालाल बघेल की तहरीर पर पैसे के लेन-देन के लेकर हुए विवाद को लेकर रोड जाम के साथ विधायक के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस मामले में भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी सहित12 के खिलाफ पिटाई, गालीगलौज और जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर जसराना विधायक ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा है कि 24 जनवरी को मेरे पीजी कोल्डस्टोरेज के टैंक से पानी निकाला जा रहा था।
विज्ञापन


संबंधित खबर- फिरोजाबाद: भाजपा विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की निकासी को लेकर बदनपुर कोटला निवासी गंगाराम, हरीशंकर उर्फ गुरुआ, हरिकेश व श्यामसुंदर पुत्रगण मुन्नालाल व रामनाथ पुत्र राजवीर सिंह सहित 30 से 40 अज्ञात ग्रामीणों ने स्टोरेज पर काम करने वाले तेजेंद्र पुत्र हुब्बलाल, लक्ष्मी पत्नी हुब्बलाल आदि के साथ पिटाई करने लगे। इनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कोल्डस्टोरेज पर पहुंचा तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करने के साथ मारपीट व पथराव के साथ असलाह से फायरिंग कर दी। हमले में किसी तरह से अपनी जान बचाई। 

थाना पुलिस ने जसराना से भाजपा विधायक की तहरीर पर पांच ग्रामीण नामजद एवं 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोट दर्ज कर ली है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed