फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against 12 people including BJP MLA in Firozabad

फिरोजाबाद: भाजपा विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानलेवा हमले का आरोप

Mon, 25 Jan 2021 06:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jan 2021 06:07 PM IST
सार

  • फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक समेत 12 लोगों पर जानलेवा हमला, मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
FIR filed against 12 people including BJP MLA in Firozabad
विधायक के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना नारखी के गांव बदनपुर के ग्रामीणों ने फिरोजाबाद-फरिहा मार्ग को सोमवार सुबह तीन घंटे तक जाम रखा। ग्रामीणों ने जसराना के भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं उनके समर्थकों पर मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज और फायरिंग का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्रामीणों की तहरीर पर भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी सहित 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


बदनपुर निवासी ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार की रात आठ बजे जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी के पीजी कोल्ड स्टोरेज के स्टाफ से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीण मुन्ना लाल का कहना है कि वह कोल्ड स्टोरेज के एक कर्मचारी से उधारी की रकम मांगने गए थे। इस दौरान विवाद हो गया। बीच में विधायक और उनके साथी आ गए। इन लोगों ने ग्रामीणों, महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ गाली-गलौज एवं अभद्रता की। 
विज्ञापन


आरोप है कि विधायक पक्ष की ओर से दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई फायर किए गए। इसके विरोध में सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे कोल्ड स्टोरेज के समीप ग्रामीणों ने पेड़ को डालकर फिरोजाबाद-फरिहा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जसराना विधायक के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। ग्रामीण विधायक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 10 बजे के बाद खुल सका जाम  
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नारखी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब साढ़े 10 बजे सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह एवं एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि वह जो तहरीर देंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। जिनके चोट लगी है उनका मेडिकल होगा। पुलिस अधिकारियों की बात पर ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हो गए। 

पुलिस ने मारपीट में घायल हुए बदनपुर निवासी रेनू (24) पत्नी श्यामसुंदर, रश्मि (27) पत्नी हरीशंकर, बंटू (35),  हरीशंकर (32), प्रेमशंकर (28) का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक के समर्थकों ने घर में घुसकर मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, विवेक, सोनू, सत्यपाल, मोहित, रामौतार, देवेंद्र, संजय, संदीप, वीटू, सीटू, शशि शर्मा के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग की रिपोर्ट की है। 

जाम के कारण वाहनों की लगी कतार 
फिरोजाबाद-फरिहा मार्ग पर तीन घंटे जाम लगने के कारण वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। फिरोजाबाद मंडी में आने वाले किसानों के साथ ही ग्रामीणों के वाहन नहीं निकल सके। तीन घंटे के इंतजार के बाद ही वाहनों का निकाला जा सका। 

भाजपा विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा कि मेरे कोल्ड स्टोरेज के केमिकलयुक्त पानी निकालने को लेकर बघेल समाज के लोगों में रविवार की शाम को आपस में विवाद हुआ था। विवाद की सुनकर वहां गया था। इस दौरान सामने से मेरे ऊपर फायरिंग की गई। मेरा न तो किसी से कोई विवाद हुआ न फायरिंग कराई। पुलिस ने मेरे खिलाफ रिपोट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed