{"_id":"5c7004acbdec22736e4ed229","slug":"fir-files-against-congress-leader-shabana-khandelwal-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता शबाना खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गाड़ी के बोनट पर खुरच कर लिखी थी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता शबाना खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गाड़ी के बोनट पर खुरच कर लिखी थी यह बात
Fri, 22 Feb 2019 07:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं संग विरोध प्रदर्शन करतीं कांग्रेस नेता शबाना खंडेलवाल (फाइल)
थाना न्यू आगरा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शबाना खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दीवानी में एक अधिवक्ता की गाड़ी के बोनट पर चाबी से पेंट खुरच कर लिखा दिया कि गाड़ी गलत खड़ी करना मना है। इसके बाद कार में अपनी कार से साइड से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी और गालीगलौज की।
विज्ञापन
दीवानी में ओथ कमिश्नर पूल के पास अधिवक्ता निर्मल कुमार गुर्जर का चेंबर है। वह कार लेकर आते हैं। 18 फरवरी को अधिवक्ता ने अपनी कार रोजाना की तरह परिवार न्यायालय के सामने साइड से खड़ी की थी। यहां से आने जाने वालों के लिए पर्याप्त जगह थी।
विज्ञापन
खंदारी निवासी कांग्रेस नेता शबाना खंडेलवाल किसी काम से दीवानी आईं थीं। आरोप है कि वो अवैध रूप से कार को दीवानी परिसर के अंदर ले आईं। जाते समय कार निकालने में परेशानी होने पर शबाना खंडेलवाल ने अधिवक्ता की कार के बोनट पर अपनी कार की चाबी से लिख दिया कि गाड़ी गलत खड़ी करना मना है।
विज्ञापन
Trending Videos
गालीगलौज करने का भी आरोप
इससे गाड़ी का पेंट क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद साइड से गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि इसके बाद गालीगलौज करते हुए वह वहां से निकल गईं। अधिवक्ता ने थाना न्यू आगरा में शबाना खंडेलवाल के खिलाफ तहरीर दी।
इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि धारा 427, 504 में एनसीआर दर्ज की गई है। उधर, कांग्रेस नेता का कहना था कि अधिवक्ता को गलतफहमी हो गई है। उन्होंने कुछ नहीं किया है। आरोप गलत लगाया गया है।
इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि धारा 427, 504 में एनसीआर दर्ज की गई है। उधर, कांग्रेस नेता का कहना था कि अधिवक्ता को गलतफहमी हो गई है। उन्होंने कुछ नहीं किया है। आरोप गलत लगाया गया है।