{"_id":"5ff1ac6a8ebc3e3e7f066a99","slug":"fir-filed-against-six-people-including-sp-leader-for-assaulting-case-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियाली प्रकरण: सपा नेता सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और बलवे का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाली प्रकरण: सपा नेता सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और बलवे का मुकदमा
Sun, 03 Jan 2021 05:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Jan 2021 05:07 PM IST
सार
- पटियाली मारपीट के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज जिले के पटियाली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले में जिला पंचायत सदस्य सपा नेता सहित छह के खिलाफ हत्या की कोशिश एवं बलवे का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात पटियाली के नगला नवल रेलवे फाटक पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता जिला पंचायत सदस्य उर्वेश, राजू, अमरीश, संदीप, उमेश, अंकित निवासी चंद्रपुरा पर हमले का आरोप लगाया गया है। पीड़ित अरविंद कुमार भाजपा का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- कासगंज: कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित अरविंद कुमार निवासी परतापपुर ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसे तमंचों की बट और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश रहा। पटियाली कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस पर भी आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगा। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
Trending Videos
मामला तूल पकड़ा तो पटियाली कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट और बलवे का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस ने घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। परीक्षण रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है।
एक्सप्रेसवे हादसा: एक घंटे तक चीखता रहा पति, मदद को नहीं आया कोई, कार में जिंदा जल गई पत्नी
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र इंदौलिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।