फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against two partners for claiming 1.69 crore in ITC by setting up a fake firm.

Agra News: फर्जी फर्म बना 1.69 करोड़ की आईटीसी ली, दो पार्टनरों पर प्राथमिकी

Sun, 27 Sep 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
FIR against two partners for claiming 1.69 crore in ITC by setting up a fake firm.
आगरा। फर्जी दस्तावेज से जीएसटी पंजीकरण कराने और अस्तित्वहीन फर्मों से खरीद दिखाकर करीब 1.69 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने के आरोप में लोहामंडी थाने में दो पार्टनरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के उपायुक्त, खंड-14 राहुल कुमार द्विवेदी की तहरीर पर एमएस कैलाशपति एंटरप्राइजेज के पार्टनर सुमित सिंह, निवासी विवेकानंद पुरम, शास्त्रीपुरम और विपिन सिंह निवासी गणपति स्मार्ट सिटी, सिकंदरा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। फर्म का पंजीकृत पता फर्स्ट फ्लोर, फ्लैट नंबर एफ-103, कोमल अपार्टमेंट, लोहिया नगर, बल्केश्वर, आगरा बताया गया है।
विज्ञापन

राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों की फर्म ने टेक्सटाइल फैब्रिक्स, बटन, प्रेस-फास्टनर्स आदि की खरीद-बिक्री के लिए 1 सितंबर 2022 को जीएसटी पंजीकरण कराया था। ऑनलाइन आवेदन में सुमित सिंह और विपिन सिंह को फर्म का पार्टनर बताया गया था। विभागीय जांच में 8 फरवरी 2023 को फर्म को बोगस और अस्तित्वहीन पाया गया। जीएसटी प्राधिकरण ने फर्जी तरीके से पंजीकरण हासिल किए जाने, गलत जानकारी देने अथवा तथ्यों को छिपाने के आधार पर फर्म का पंजीकरण 13 सितंबर 2022 से निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आरोप लगाया गया कि सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच फर्म ने रिटर्न दाखिल कर दूसरी फर्मों को 1.69 करोड़ रुपये से अधिक की आईटीसी पास की। इसमें सीजीएसटी और एसजीएसटी की राशि 84,92 लाख से अधिक रुपये की बताई गई है। तहरीर में रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज और हरलीन गारमेंट्स डिस्ट्रीब्यूशन को आईटीसी दिए जाने का उल्लेख है। विभाग के मुताबिक आईटीसी का दावा जिन फर्मों से इनवर्ड सप्लाई दिखाकर किया गया, उनमें मीनल ट्रेडिंग कंपनी, बुधप्रीत कॉटन एलएलपी और पाखी निट फैब कंपनी शामिल हैं।
जांच में मीनल ट्रेडिंग कंपनी का पंजीकरण भी फर्जी जानकारी के आधार पर निरस्त होना, जबकि बुधप्रीत कॉटन एलएलपी और पाखी निट फैब कंपनी के पंजीकरण भी बाद में स्वत: निरस्त होना बताया गया है। आरोप है कि वास्तविक माल की आपूर्ति प्राप्त किए बिना केवल दस्तावेजों के आधार पर फर्जी इनवर्ड सप्लाई दिखाई गई और उसके आधार पर आईटीसी हासिल कर आगे पास की गई। इससे सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।

वर्जन :
- एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जो भी जांच के सामने आएगा, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - गौरव सिंह, एसीपी लोहामंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed