फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against truck driver, responsible person escapes

Agra News: ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी, बच गए जिम्मेदार

Sat, 21 Feb 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
FIR against truck driver, responsible person escapes
आगरा। थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार क्षेत्र की 100 फुटा रोड पर बृहस्पतिवार को गड्ढों ने बाइक सवार राजमिस्त्री जितेंद्र कुमार (25) की जान ले ली थी। इस घटना में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिम्मेदार एक बार फिर बच गए। सड़क पर गड्ढों के मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से फिरोजाबाद के रहने वाले सुनील कुमार जगजीवन नगर, शाह नगर बंबा में किराये पर रहते हैं। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े भाई जितेंद्र राजमिस्त्री थे। 19 फरवरी की दोपहर 1 बजे घर से शाहदरा की ओर जा रहे थे। बोस्टन पब्लिक स्कूल के सामने गड्ढों के कारण जितेंद्र की बाइक का संतुलन बिगड़ गया था। गिरने पर टेढ़ी बगिया की तरफ से गलत दिशा से आ रहे तभी ट्रक ने जितेंद्र को रौंद दिया था। माैके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन एक ही बात कह रहे हैं कि सड़क ठीक होती तो जितेंद्र के साथ हादसा नहीं होता। पुलिस ने ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं नगर निगम के जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र के रहने वाले सचिन गुप्ता, परवेज खान और पिंटू गुप्ता ने बताया कि कालिंदी विहार मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद सड़क पर गड्ढे हैं। इस पर कोई ध्यान नहीं देने वाला है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed