फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against the accused of making fake DAP

Agra News: नकली डीएपी बनाने के आरोपी पर एफआईआर

Tue, 12 Nov 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR against the accused of making fake DAP
करहल। गांव किरथुआ में एक दुकान में इफको के नाम पर नकली डीएपी बनाने वाले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने तहरीर दी थी। रविवार को प्रशासन और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में नकली डीएपी बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

किरथुआ में गांव के बाहर भट्ठे के पीछे खरौली निवासी प्रशांत उर्फ मटरू एक दुकान में नकली डीएपी बनाने का कारोबार चल रहा है। सूचना पर एसडीएम नीरज द्विवेदी और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप और पुलिस बल के साथ रविवार को शाम सात बजे के करीब दुकान पर छापा मारा। यहां से इफको कंपनी की डीएपी की 173 खाली बोरियां, एनपीके की 50 खाली बोरियां, सिलाई मशीन, तौल मशीन, छटनी और 21 भरी हुई बोरियां मिलीं थीं। दो नमूने लेने के बाद परिसर को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं नकली डीएपी का कारोबार करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद सोमवार को जिला कृषि अधिकारी ने करहल थाने में आरोपी प्रशांत उर्फ मटरू निवासी खरौली के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
डीएपी की अधिक मांग होने के चलते नकली डीएपी का कारोबार बढ़ने की आशंका है। किरथुआ में नकली डीएपी की फैक्टरी पकड़े जाने के बाद कृषि विभाग ने सतर्कता बढ़ दी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में जानकारी रखने के निर्देश दिए हैं। अगर कहींं भी कुछ संदिग्ध मिलता है तो तत्काल सूचित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed