फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight between teacher and Anganwadi worker in school

UP: स्कूल में शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में मारपीट...बच्चे भी नहीं रहे पीछे, एक गंभीर; देखें वीडियो

Thu, 27 Mar 2025 08:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Mar 2025 08:53 PM IST
सार

मथुरा में एक स्कूल में चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। बच्चों के सामने शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में मारपीट हुई। इस लड़ाई में बच्चे भी पीछे नहीं रहे। बच्चों ने भी महिलाओं को लात मारी। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
fight between teacher and Anganwadi worker in school
मारपीट करती शिक्षिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता कोतवाली के गांव बहरावली में प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक अध्यापिका में मारपीट हो गई। इसकी वीडियो वायरल हुई तो विभाग में अफरा-तफरी मच गई। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है। इधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गईं, उसे इलाज के लिए फरीदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 

बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि गांव में प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति तिवारी जौनपुर से ट्रांसफर होकर आई हैं। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवती और सहायक अध्यापिका प्रीति तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हुई। इसकी वीडियो उन्हें प्राप्त हो गया है। वीडियो में बच्चे भी महिलाओं को लात मारते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश शुक्ला को सौंपी है। 

ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के खिलाफ क्षत्रिय महासभा का ऐलान..बताया कब तक होगा आंदोलन, 12 अप्रैल को बड़ी बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक की जांच में पता चला है कि झगड़े की शुरुआत सहायक अध्यापिका ने की और उन्होंने ही पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ हाथापाई की। खंड विकास अधिकारी दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सहायक अध्यापिका की पहले भी झगड़ा करने की शिकायत मिली हैं। मारपीट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इतनी घायल हो गईं कि उन्हें परिजन को फरीदाबाद स्थित अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि इस संबंध उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed