{"_id":"63a709156d23b1786f0c1d43","slug":"fight-between-headmistress-and-shiksha-mitra-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में मारपीट, कभी बाल पकड़े तो कभी चप्पलों से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में मारपीट, कभी बाल पकड़े तो कभी चप्पलों से किए वार
Sat, 24 Dec 2022 07:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:43 PM IST
सार
बीएसए राजीव कुमार को जब प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के सहावर विकासखंड के बढ़ारीकलां के प्राथमिक विद्यालय में दोपहर के समय में आपसी कहासुनी के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षामित्र के बीच जमकर बाल पकड़कर मारपीट हुई। लात घूसे चले। एक दूसरे पर चप्पलें बरसाई गईं। अन्य शिक्षिकाओं ने बचाव किया। बमुश्किल दोनों अलग-अलग हुए। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है।
शनिवार दोपहर के समय प्रधानाध्यापिका बीनेश कुमारी और शिक्षामित्र साधना के बीच आपस में कहासुनी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। काफी देर तक बाल पकड़कर जमकर मारपीट हुई। दोनों एक दूसरे पर काफी आक्रामक होकर चिल्ला रहीं थीं। स्कूल के बच्चे भी सहम गए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। दोनों को बमुश्किल एक दूसरे से अलग किया गया। दोनों ही मारपीट में घायल हो गईं।
मारपीट का यह वीडियो लोगों ने बना लिया और इसे वायरल कर दिया। काफी देर तक विद्यालय में हंगामे की स्थिति बनी रही। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लोगों ने फोन किया। वीडियो वायरल होने के बाद अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं को भी मामले की जानकारी हुई तो उनके बीच भी चर्चाएं होती रहीं।