फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fifty thousand reward declared for arresting suspended two commercial tax officers in agra

आगरा: वाणिज्य कर के निलंबित दो अधिकारियों पर 50-50 हजार का इनाम, व्यापारी से लूटे थे 43 लाख रुपये

Fri, 13 Aug 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Aug 2021 12:14 AM IST
सार

लूट के मामले में आरोपी निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर लखनऊ और अधिकारी चंदौली के रहने वाले हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस दोनों अधिकारियों के घरों पर कुर्की पूर्व के नोटिस चस्पा कर चुकी है।

विज्ञापन
fifty thousand reward declared for arresting suspended two commercial tax officers in agra
निलंबित अधिकारी अजय कुमार और शैलेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा निवासी चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार वाणिज्य कर विभाग के निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार और वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार पर इनामी राशि 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार कर दी गई है। पुलिस ने एक सप्ताह पहले आरोपियों के स्थायी और मूल निवासों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए थे। इसके बावजूद वो हाथ नहीं आ सके हैं।

विज्ञापन

चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल 30 अप्रैल की रात को अपने चालक राकेश चौहान के साथ कार में बिहार से आ रहे थे। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर अधिकारियों ने कार को रोक लिया था। आरोप है कि जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में ले जाकर प्रदीप अग्रवाल के बैग से 43 लाख रुपये लूट लिए गए। थाना लोहामंडी में अधिकारियों के अलावा सिपाही संजीव कुमार और दिनेश कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। संजीव कुमार और दिनेश कुमार को जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


निलंबित असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार लखनऊ के इंदिरा नगर और वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार चंदौली के रहने वाले हैं। आगरा में अजय कुमार फिनिक्स पुष्प विला गार्डेनिया अपार्टमेंट और शैलेंद्र अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट में रहते थे। कोर्ट के आदेश पर दोनों अधिकारियों के घरों पर कुर्की की सूचना का नोटिस चस्पा किया जा चुका है।

केस की विवेचना सीओ सदर राजीव कुमार कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस लखनऊ, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ में दबिश दे चुकी है। मगर वह पकड़े नहीं जा सके। आरोपियों पर पूर्व में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब आईजी नवीन अरोरा ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि इनामी राशि बढ़ा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना लोहामंडी पुलिस, सीओ सदर की टीम के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

पुलिस को मिली कामयाबी: मेट्रो में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गाजियाबाद से पकड़ा, ससुरालियों को बताया सॉफ्टवेयर इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed