{"_id":"5bc5e2eebdec2269a642ab82","slug":"fifty-nine-years-old-shyamlal-sharma-won-three-medals-in-swimming","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बे को सलाम: 59 साल के श्यामलाल ने अच्छे-अच्छों को पछाड़ा, तैराकी में जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बे को सलाम: 59 साल के श्यामलाल ने अच्छे-अच्छों को पछाड़ा, तैराकी में जीते तीन पदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र, पदक के साथ 59 साल के तैराक श्यामलाल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के बेवर निवासी श्यामलाल शर्मा ने 15वीं नेशनल मास्टर एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक अपने नाम कर लिए। पदक जीतने के बाद जब वे वापस लौटे तो नगर में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मैनपुरी का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
तैराक श्यामलाल शर्मा की उम्र 59 वर्ष है, लेकिन उन्होंने इस उम्र भी प्रदेश का मान एक बार फिर से बढ़ाया है। उन्होंने विशाखापट्टनम में हुई 15वीं नेशनल मास्टर एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। 12 से 14 अक्तूबर तक हुई इस चैंपियनशिप में उन्होंने तीन पदक जीते।
इसमें 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक्स तैराकी प्रतियोगिता व सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक्स में में उन्होंने द्वितीय स्थान और फ्री स्टाइल रिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इतनी उम्र के बाद भी जो तैराकी का जज्बा उनके भीतर है, वह काबिल-ए तारीफ है।
विज्ञापन
इससे पहले भी वे देश विदेश की कई प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय तैराकी को लेकर ही उन्हें सरकार द्वारा गैस एजेंसी दी गई थी। मंगलवार को चैंपियनशिप से वापस लौटने पर नगर में उनका स्वागत किया गया। नगर के लोगों ने उन्हें फूलमानाएं पहनकार बधाई दी।