फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fever

तीसरे दिन भी करीमगंज में डटी रही लखनऊ से आई टीम

Mon, 21 Sep 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
fever
गांव करीमगंज में लोगों से जानकारी करती लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करीमगंज में बुखार के मरीज मिलने के बाद शनिवार को गांव पहुंची लखनऊ की टीम तीसरे दिन भी मौजूद रही। सोमवार को टीम ने घर-घर जाकर मरीजों का हाल लिया साथ ही उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा छिड़काव व सर्वे कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करीमगंज में बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। इसी के चलते शनिवार को लखनऊ से महामारी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश प्रकाश और राज्य संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. विपिन शुक्ला गांव पहुंचे थे। लगातार तीसरे दिन भी वे गांव में मरीजों का हाल चाल जानने और हालातों का जायजा लेने में जुटे रहे। सोमवार को उन्होंने बुखार से पीड़ित मरीजों के घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों से कहा कि गांव में अगर किसी को भी बुखार आता है तो तत्काल सूचित करें। जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंटी लार्वा व अन्य दवाओं का छिड़काव करती रही। टीम ने लोगों को पानी जमा न होने देने, शुद्ध पानी पीने आदि के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू जांच के लिए 27 नमूने लिए
करीमगंज में बुखार से पीड़ित मरीजों को डेंगू की आशंका ग्रामीणों में बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को अस्थाई शिविर में उपचार के लिए आने वाले 27 लोगों के डेंगू जांच के लिए नमूने लिए। ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोग बुखार आने के बाद उपचार के लिए आगरा व अन्य शहरों में चले गए हैं।

गांव में दवा के छिड़काव के साथ ही लोगों का उपचार किया जा रहा है। सोमवार को 27 लोगों के डेंगू जांच के लिए के लिए नमूने लिए गए। लखनऊ से आई टीम ने भी गांव पहुंचकर मरीजों का हाल चाल लिया। गांव करीमगंज में हालात काबू में हैं।
एसएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed