मैनपुरी। जिले में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 19 मरीज भर्ती कराए गए। चार मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। इस महीने वायरल फीवर से पीड़ित पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में वायरल फीवर से पीड़ित 25 मरीज पहुंचे जिनमें से 19 को भर्ती कराया गया। ककराना निवासी सुनीता देवी, नगला कोंडर निवासी राजवीर सिंह, गोकुलपुर निवासी धनदेवी और आगरा रोड निवासी दुर्वीन सिंह को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।