फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever and diarrhea patients increasing in the district, one died

Mainpuri News: तेजी से बढ़ रहे बुखार और डायरिया के मरीज, एक की मौत

Tue, 30 Aug 2022 07:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 07:26 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के कारण लोग सर्दी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी जुकाम को जो लोग हलके में लेकर दवा नहीं ले रहे हैं वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Fever and diarrhea patients increasing in the district, one died
मैनपुरी: जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी डायरिया से पीड़ित युवक की मौत हो गई। पांच अन्य मरीजों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर भी बुखार के मरीजों की लाइन लगी देखी जा रही है। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी रतीराम के 35 वर्षीय पुत्र सोबरन सिंह को पिछले कुछ दिनों से उल्टी दस्त की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार और डायरिया से पीड़ित 11 मरीज भर्ती कराए गए। पांच मरीजों को हालत बिगडने पर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचे 1132 मरीज

 सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1132 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी जुकाम आदि के 300 से अधिक मरीज शामिल थे। सीएमएस डॉ. मदन लाल ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी- जुकाम हो तो तुरंत लें उपचार

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के कारण लोग सर्दी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी जुकाम को जो लोग हलके में लेकर दवा नहीं ले रहे हैं वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी जुकाम हो तो लापरवाही ना करें तुरंत उपचार लें। सभी सरकारी अस्पतालों में दवा के साथ ही उपचार की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed