फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Festival crowds in markets, lack of parking leads to traffic jams

Agra News: त्योहार पर बाजारों में भीड़, पार्किंग न होने से लग रहा जाम

Wed, 15 Oct 2025 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Festival crowds in markets, lack of parking leads to traffic jams
जाम 
आगरा। दिवाली से पहले लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एमजी रोड और हाईवे ही नहीं, प्रमुख बाजारों में वाहन तो दूर, पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कें ही पार्किंग बन गई हैं। इससे लोगों को रास्ता नहीं मिल पा रहा है। शाम होते ही वाहनों की कतार से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को यमुना किनारा मार्ग के साथ ही अन्य बाजारों में यही स्थिति रही।
विज्ञापन

मेट्रो का निर्माण कार्य एमजी रोड और हाईवे पर चल रहा है। एमजी रोड पर अवंती बाई चाैराहे से दीवानी तक बैरिकेडिंग की गई है। इससे दोनों तरफ एक लेन ही निकलने के लिए बची है। हाल में मेट्रो ने कई कट को भी बंद कर दिया है। इससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तिराहे पर मेट्रो ने बैरिकेडिंग की हुई है। इन मार्ग पर शाम होते ही वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग रहा है। मंगलवार को शाम चार बजे से यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाथी घाट से जीवनी मंडी तक वाहन फंसे रहे। वहीं दरेसी, रावत पाड़ा में लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन रास्तों पर ज्यादा दिक्कत
इन दिनों दिवाली की खरीदारी के लिए निकले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी से आने वाले वाहन जब हाईवे पर टर्न लेने के लिए पेट्रोल पंप की ओर सर्विस रोड पर आते हैं तो मेट्रो की बैरिकेडिंग परेशानी बढ़ा रही है। सर्विस रोड आधे से ज्यादा घिर गई है। जब आमन-सामने चार पहिया वाहन आते हैं तो रास्ता नहीं मिलता। इस मार्ग पर पुलिस भी नहीं रहती है। इससे लोगों को फंसना पड़ रहा है।
- मेट्रो ने आईएसबीटी के सामने दोनों तरफ बैरिकेडिंग की हुई है। इस वजह से सिकंदरा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रास्ता काफी कम बचा है। बड़े वाहन निकलते समय गति को धीमा कर लेते हैं। इससे एक-एक करके वाहन फंसने लगते हैं। यह समस्या दिन में सुबह 10 बजे से शाम तकरीबन 7 बजे तक रहती है। वहीं दूसरी तरफ बसों के ठहराव से सर्विस रोड से निकलना मुश्किल होता है। पुलिस के वाहन हटाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
-। एमजी रोड पर सूरसदन और आगरा काॅलेज के पास बैरिकेडिंग लगाकर मेट्रो ने कटों को बंद कर दिया है। इससे वाहनों को दीवानी कट और राजामंडी कट से टर्न लेना पड़ता है। इस वजह से वाहनों की लाइन लग जाती है। एसएन इमरजेंसी कट से सिंधी बाजार, फुव्वारा, किनारी बाजार जाने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से जाम लग रहा है।
-। एमजी रोड पर पहले से मेट्रो की बैरिकेडिंग लगी हुई है। सड़क के दोनों तरफ बने शोरूम पर खरीदारी के लिए आने वाले लोग सड़क के किनारे पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। रात के समय रोजाना स्थिति ज्यादा बिगड़ रही है। वाहन सड़क पर खड़े करने की वजह से जाम लग रहा है। पुलिस अधिकारियों से सिर्फ प्लान बनाए हैं। मगर, यह धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं।

-। सिंधी बाजार, फव्वारा, किनारी बाजार, रावत पाड़ा में खरीदारों की भीड़ है। बड़ी संख्या में लोग वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। दो पहिया के बाद चार पहिया वाहन भी आ रहे हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए इन बाजार में कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। इसके बावजूद वाहनों के पहुंचने से जाम से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed