{"_id":"6aa6207bf319077e930994ea","slug":"female-tourist-suffers-arm-fracture-after-falling-at-the-taj-mahal-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द में बदली ताज के दीदार की खुशी: ताजमहल में पैर फिसलने से गिरी महाराष्ट्र की महिला पर्यटक, टूट गया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्द में बदली ताज के दीदार की खुशी: ताजमहल में पैर फिसलने से गिरी महाराष्ट्र की महिला पर्यटक, टूट गया हाथ
Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:33 AM IST
सार
परिवार के साथ ताजमहल देखने आईं महिला पर्यटक हादसे का शिकार हो गईं। स्मारक देखने के दाैरान उनका पैर फिसल गया। इससे वह गिर पड़ी। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल का दीदार करने की खुशी उस वक्त दर्द में बदल गई, जब सेंट्रल टैंक के पास एक महिला पर्यटक हादसे की शिकार हो गईं। सीआईएसएफ जवानों ने घायल पर्यटक को डिस्पेंसरी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद पर्यटक को जिला अस्पताल भेजा गया।
महाराष्ट्र से परिवार के साथ आगरा आईं संगीता दिलीप कोली शनिवार को ताज परिसर में घूम रही थी कि अचानक उनका पैर फिसल गया। वह गिर पड़ीं। तेज दर्द से तड़पती संगीता कोली ने जब उठने के लिए हाथ का सहारा लिया तो पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि पर्यटक को दर्द में कराहता देख सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें व्हीलचेयर से डिस्पेंसरी पहुंचा कर प्राथमिक इलाज दिया गया। बाद में एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।