फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female Kabaddi player beaten up after resisting molestation in Agra

शर्मनाक: आगरा में छेड़छाड़ के विरोध पर महिला कबड्डी खिलाड़ी को पीटा, भाई को पेड़ से बांधा

Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
सार

  • ताजगंज के गांव लकावली की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Female Kabaddi player beaten up after resisting molestation in Agra
युवक को पेड़ से बांधकर पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में महिला कबड्डी खिलाड़ी से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर खिलाड़ी के परिजनों से मारपीट की गई। किशोरी के तहेरे भाई को पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


कबड्डी खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना सुबह दौड़ लगाने जाती है। गुरुवार सुबह भी दौड़ लगाकर आ रही थी। रास्ते में गांव के डोरीलाल के बेटे दुर्गेश ने रास्ता रोक लिया। उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। उसकी बहन बचाने आ गई। इस पर दुर्गेश के भाई ने उसकी भी पिटाई की। 
विज्ञापन


बचाने के लिए किशोरी का तहेरा भाई और पिता आ गए। उनको भी लाठी डंडों से पीटा। बाद में दोनों परिवार के लोग भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। आरोपियों ने पीड़ित किशोरी के तयेरे भाई को पेड़ से बांधकर पिटाई लगाई। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर थाना ताजगंज में मारपीट, बलवा, छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दुर्गेश, छोटू, डोरीलाल, ओमी, शिव सिंह, रतन देवी और डोरीलाल की पुत्रवधू को नामजद किया है। दुर्गेश, छोटू और डोरीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के पीछे एक जमीन पर भैंस बांधने का विवाद भी सामने आया है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। 

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल
गांव में दोनों परिवार के बीच हुई मारपीट के वीडियो बनाए गए थे। दो वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसमें लाठी-डंडे से मारपीट होती दिख रही है। एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है। बताया गया है कि वीडियो पीड़ित परिवार की ही एक बालिका ने बनाया है।

बचाने नहीं आए गांव के लोग 
पीड़ित किशोरी का कहना है कि उनके साथ मारपीट की जा रही थी, लेकिन गांव के लोग बीचबचाव कराने नहीं आए। वह बचकर कलाल खेरिया पहुंची। उसे रोते हुए जाता देखकर एक परिचित ने पूछताछ की। इस पर उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। वह अन्य लोगों के साथ आए, तब परिवार के लोगों को बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेल चुकी है पीड़िता
छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेल चुकी है। कई पुरस्कार भी जीत चुकी है। घटना से खिलाड़ियों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले सदर क्षेत्र में भी एक महिला खिलाड़ी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed