फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female jail warder raped by colleague, suspended

Agra News: महिला जेल वार्डर से सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, निलंबित

Wed, 11 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Female jail warder raped by colleague, suspended
कासगंज। जिला कारागार परिसर में महिला जेल वार्डर से सहकर्मी ने मंगलवार की रात सरकारी आवास में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला कर्मी का आरोप है कि आरोपी जेल वार्डर ने उसे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने सोरोंजी थाने में आरोपी जेल वार्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जेल प्रशासन ने आरोपी जेल वार्डर को निलंबित कर दिया है। जिला कारागार में तैनात महिला वार्डर ने बताया कि 10 जून की रात करीब 8 बजे वह अपने सरकारी आवास में सो गई। आरोप है कि जेल में पुरुष वार्डर के पद पर तैनात सहकर्मी अंकित रात में करीब 10 : 30 से 11 बजे के बीच गेट की जाली तोड़कर उसके आवास में घुस आया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला कर्मी ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर किसी ने डॉयल 112 पर शिकायत कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर जिला कारागार में हड़कंप मच गया। कारागार कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। महिला कर्मी ने मामले में आरोपी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि कारागार महिला कर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी जेल वार्डर अंकित को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed