{"_id":"66dd5ad24e8fc64f6f0a0ee6","slug":"female-advocate-murder-case-kasganj-markets-closed-hindu-organizations-clash-with-police-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिवक्ता हत्याकांड: कासगंज के बाजार बंद, हिंदू संगठनों की पुलिस से तकरार; सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अधिवक्ता हत्याकांड: कासगंज के बाजार बंद, हिंदू संगठनों की पुलिस से तकरार; सख्त कार्रवाई की मांग
Sun, 08 Sep 2024 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:35 PM IST
सार
कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने बाजार बंद की घोषणा की। बाजार बंद कराने को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तकरार भी हो गई। हालांकि कुछ समय बाद ही मामला शांत कर लिया गया।
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड के विरोध में हिंदू संगठनों के आव्हान पर रविवार को बाजार बंद रहा। इस दौरान बारहद्वारी पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को बाजार बंद कराने से पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर पदाधिकारियों से पुलिस की नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान महिलाएं भी एकत्रित हुईं।
विज्ञापन
Trending Videos
हिंदू संगठनों ने शनिवार को शहर का बाजार बंद रखने का आव्हान किया था। इसके लिए पूरे बाजार में ई रिक्शा पर एनाउंसमेंट कराया गया। शाम को स्थानीय धर्मशाला में हिंदू संगठनों ने बैठक कर इसकी रणनीति भी बनाई। इसके बाद रविवार को सुबह ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बारहद्वारी पर एकत्रित हो गए। यहां की जो दुकानें खुली थीं, उन्हें बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद एकत्रित होकर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर पदाधिकारियों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पुलिस ने इन्हें यहीं रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर यहां एकत्रित महिलाएं यहीं धरने पर बैठ गईं। इसके बाद देर तक पदाधिकारियों का संबोधन जारी रहा। करीब 11:30 बजे धरना समाप्त हो गया। बाजार बंदी के दौरान बारहद्वारी, घंटाघर, गंदा नाला, नदरई गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट, लक्ष्मीगंज, सोरों गेट आदि का बाजार बंद रहा। करीब 12 बजे के बाद मुख्य बाजार भी खुल गया।