फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   feaver death in mainpuri

बुखार से दो और निमोनिया से एक मरीज की मौत

Tue, 10 Nov 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
feaver death in mainpuri
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं निमोनिया से पीड़ित एक बालक ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्थमा और हृदयघात के एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दारा निवासी धर्मेंद्र कुमार के नौ माह के पुत्र चंदर को कुछ दिनों से निमोनिया की शिकायत थी। परिजन उसका निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के स्टेशन रोड निवासी 55 वर्षीय हरीशंकर को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

परिजनों ने सोमवार को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। जनपद आगरा को ताजगंज निवासी मुकेश कुमार अपने बच्चों के साथ थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव चौरासी ससुराल आए हुए थे। परिजनों के अनुसार यहां उनके सात वर्षीय पुत्र दिव्यांशू को बुखार आ गया। गंभीर हालत में दिव्यांशू को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव रंपुरा घिटौली निवासी सूर्यकांत की 70 वर्षीय पत्नी पुष्पा को कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन गंभीर अवस्था में मंगलवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कस्बा करहल निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव मंगलवार सुबह अपने खेत पर गए थे।

यहां उन्हें हृदयघात पड़ने से उनकी मौत हो गई।
सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज जिसको गंभीर हालत में लाया गया था, उपचार के दौरान मौत हुई है। शेष मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed