फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear of loss to farmers in wheat and mustard cultivation

Agra News: किसानों को गेहूं एवं सरसों की खेती में नुकसान की आशंका

Fri, 17 Mar 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fear of loss to farmers in wheat and mustard cultivation
कासगंज। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। बादलों के गहराने से किसानों की बारिश होने की चिंता सताती रही। किसानों को बारिश होने पर गेहूं और सरसों की खेती में नुकसान होने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन

सरसों की खेती अब पक कर तैैयार हो गई हो गई। किसानों ने अपनी फसल को कटना शुरु कर दिया है। सरसों की कटाई के बाद फसल इन दिनों खेतों में हैं। थ्रेशिंग कर सरसों के निकासी का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बादलों के गहराने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हो गई तो सरसों की खेत में खासा नुकसान होगा। बारिश से फसल गीली हो जाएगी और थ्रेशिंग नहीं हो पाएगी। जिससे सरसों के गीले रहने के कारण सरसों के दाने खराब होने की आशंका बढ़ जाएगी। गेहूं की फसल में इन दिनों बाली आ रही है। यदि बारिश के साथ हवा चल गई तो खेतों में ही फसल बिछ जाएगी। जिससे खासा नुकसान होगा।
विज्ञापन


किसानों की बात:
- अब सरसों की फसल पक कर तैयार हो गई है। फसल में पूरी लागत लग चुकी है। यदि ऐसे में बारिश हो गई तो तैयार फसल बर्बाद हो जाएगी। अजमत हुसैन, किसान ।

- हल्की बारिश से गेहूं की फसल में अधिक नुकसान नहीं होगा। यदि बारिश के साथ हवा चली तो यह नुकसानदायक होगा। गेहूं की फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा । अरूण कुमार, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 21 तक सरसों की कटाई के लिए इंतजार
कटी हुई सरसों की फसल में गुणवत्ता पर बारिश होने पर असर पड़ सकता है। सरसों के तेल की गुणवत्ता पर भी असर हो सकता है। जिन किसानों ने अभी सरसों की कटाई नहीं की है, वह 21 मार्च के बाद कटाई करेंगे। क्यों कि 21 मार्च तक प्रशासन ने बारिश का अलर्ट दिया है। गेहूं में हल्की बारिश से नुकसान होने की आशंका नहीं है।
ब्रज विकास सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed