{"_id":"697262cec033a2b9d704a477","slug":"father-who-murdered-son-gets-life-imprisonment-2026-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'रावण पैदा हुआ है...', तांत्रिक की बातों में आकर कर दी बेटे की हत्या, कोर्ट से दोषी पिता को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'रावण पैदा हुआ है...', तांत्रिक की बातों में आकर कर दी बेटे की हत्या, कोर्ट से दोषी पिता को उम्रकैद
Thu, 22 Jan 2026 11:18 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:18 PM IST
सार
एक पिता ने तांत्रिक की बातों में आकर बेटे को माैत के घाट उतार दिया था। मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना के करीब छह वर्ष बाद कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
विस्तार
तांत्रिक की बातों में आकर एक युवक घर के अंदर पूजा-पाठ करने लगा। उसे अपना बड़ा बेटा रावण दिखने लगा। 10 अगस्त 2019 को स्कूल छोड़ने के बहाने उसे ले जाकर धारदार हथियार से बेटे की हत्या कर दी। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी की पत्नी, उसके माता-पिता पूर्व गवाही से मुकर गए। पर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजे -29 दिनेश कुमार चौरसिया ने आरोपी पिता को उम्रकैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
एडीजे ने अपने निर्णय में लिखा कि कोई पिता अपने बेटे के खिलाफ तभी प्राथमिकी दर्ज कराएगा। जब सत्यता होगी। हालांकि इस मुकदमे में आरोपी उत्तरी दिल्ली स्वामी दयानंद कॉलोनी निवासी कथित तांत्रिक गुरु प्रीत सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। थाना ताजगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शमसाबाद रोड महादेव नगर नई आबादी निवासी रामप्रताप सिंह ने अपने बेटे अमित के खिलाफ तहरीर दी थी।
उन्होंने बताया था कि उनके बेटे अमित की 2010 में मधु के साथ शादी हुई थी। अमित के दो बेटे थे। बड़ा बेटा ऋषि सात साल का और छोटा अवि चार साल का। अमित कई दिनों से घर के अंदर पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र करने लगा। कहता था कि उसके बड़े बेटे ऋषि के रूप में घर में रावण पैदा हो गया है। जिसका अंत करना ही पूरे परिवार के लिए सही रहेगा।

अमित के हाव-भाव देखकर अन्य परिजन ऋषि को अमित से दूर रखने लगे। 10 अगस्त 2019 को अमित अपने बेटे ऋषि को स्कूल छोड़ने के बहाने से घर से लेकर चला गया। पता चलने पर अमित की मां सुमन थोड़ी देर बाद उसके पीछे-पीछे स्कूल पहुंचीं। वहां पता चला कि अमित ऋषि को स्कूल लेकर नहीं गया। परिजन ने अमित और ऋषि की तलाश की तो अमित को धर्मवीर की छत से उतरते हुए देखा। उसकी शर्ट पर खून लगा था। उसके पैरों पर मिट्टी लगी थी।
ऋषि के बारे में पूछा तो उसने कहा कि स्कूल छोड़कर आ गया। मौका पाकर भाग गया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि कहरई मोड़ के पास कुशवाह हॉस्पिटल के सामने अश्वनी की दुकान के बेसमेंट में एक बच्चे का शव मिला है। शव ऋषि का ही था। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही अमित को गिरफ्तार कर बेटे की हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में जेल भेजा था। तब से अमित जिला कारागार में निरुद्ध है।
अमित के मोबाइल से मिला था तांत्रिक का नंबर
विवेचना के दौरान आरोपी अमित के फोन से कथित तांत्रिक गुरु प्रीत सिंह का नंबर मिला। शक के आधार पर पुलिस ने 16 अक्तूबर 2019 को उसे भी गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। मगर, घटना वाले दिन आरोपी के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली थी।
ये भी पढ़ें-आगरा ब्रेकिंग: चलती कार में लगी आग...लपटों में घिरे चालक की जिंदा जलकर माैत; रूह कंपा देने वाला वीडियो