{"_id":"6531f7c776b4d55ad907b5d5","slug":"father-was-doing-disgusting-act-his-minor-daughter-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पिता को नहीं आई शर्म, अपनी ही नाबालिग बेटी संग की घिनौनी करतूत; हकीकत जान खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पिता को नहीं आई शर्म, अपनी ही नाबालिग बेटी संग की घिनौनी करतूत; हकीकत जान खौल उठेगा खून
Fri, 20 Oct 2023 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Oct 2023 09:15 AM IST
सार
आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी नाबालिग बेटी से घिनौनी हरकत कर रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। पीड़िता ने मां को सच्चाई बताई, जिसके बाद मां-बेटी पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में पिता ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा था। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटता था। बेटी ने पिता की हरकत की जानकारी मां को दी। दोनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया। वह थाना सदर का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस अब केस में जल्द आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
दो साल से कर रहा गंदी हरकतें
थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता 17 साल की है। उसका पिता जमीनों की खरीद फरोख्त में कमीशन का काम करता है। आरोप लगाया कि पिता दो साल से उसके साथ गलत हरकत करते आ रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने कुछ दिन पहले मां को बताया। उन्होंने भी रोका, लेकिन पिता की हरकत बंद नहीं हुई। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - युवती की आपबीती: दोस्ती कर युवक ने बनाए अवैध संबंध, निर्वस्त्र कर फोटो खींचे, यहीं पर न खत्म हुई दरिंदगी
विज्ञापन
किशोरी का कराया गया मेडिकल
थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। बेटी के साथ मां के भी बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी थाना सदर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें - आगरा पुलिस की ये कैसी जांच: जिसने पीड़ित को बंधक बनाकर कराई 90 दिन मजदूरी, उस एसओ को 1 दिन में दे दी क्लीन चिट