{"_id":"5d82b3298ebc3e01346cc319","slug":"father-killed-two-and-a-half-month-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने की ढाई माह की बच्ची की हत्या, गले पर धारदार हथियार से किया प्रहार, हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने की ढाई माह की बच्ची की हत्या, गले पर धारदार हथियार से किया प्रहार, हिरासत में
Thu, 19 Sep 2019 04:13 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मटसेना के ग्राम मिश्रिया का पुरा में पिता ने अपनी ढाई माह की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पता चला कि बेटे की जगह बेटी पैदा होने के बाद से ही नाराज था। इसके चलते उसका पत्नी से काफी विवाद हुआ था। तंग आकर पत्नी बेटी के साथ बीस दिन पहले ही मायके आ कर रहने लगी थी।
थाना मटसेना के ग्राम मिश्रिया का पुरा निवासी होतम सिंह पुत्र कालीचरन ने अपनी बेटी मंजू की शादी डेढ़ साल पहले आगरा का बटेश्वर थाना बाह निवासी मायाराम पुत्र श्रीकिशन के साथ की थी। दोनों की करीब ढाई माह की बेटी नीलम थी। पता चला है कि मायाराम की चाहत बेटे की थी लेकिन बेटी होने पर उसका मंजू से काफी झगड़ा हुआ।
आरोप है कि मायाराम मंजू के साथ मारपीट करने लगा था। तंग आकर मंजू अपनी ढाई माह की बेटी नीलम को लेकर बीस दिन पूर्व अपने पिता के पास आ गई थी। होतम सिंह के अनुसार 17 सितंबर की रात को करीब 11 बजे मंजूदेवी का पति मायाराम घर पर आया था।
विज्ञापन
मंजू देवी की गोद से ढाई माह की बेटी नीलम को खिलाने के बहाने उठाकर बाहर ले गया। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। बुधवार सुबह बाजरे के खेत में बच्ची का शव मिला। गर्दन पर धारदार वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। होतम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मायाराम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है
ग्रामीण फिरोजाबाद एसपी, राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मिश्रिया का पुरा में ढाई माह की बालिका की हत्या उसी के पिता मायाराम ने की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।