फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Murder Case: प्रेमी संग रची साजिश..पति के कत्ल में काटी जेल, अब ससुर की हत्या; इसलिए बबली ने ली दो की जान

Sun, 17 Aug 2025 10:44 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 17 Aug 2025 10:44 AM IST
सार

Double Murder In Agra: आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। महिला अपने पति की हत्या के आरोप में पूर्व में जेल भी काट चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Agra Murder Case Woman and Lover Kill Father in law After Serving Jail for Husband’s Murder
हत्यारोपी बहू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
UP Crime News In Hindi: आगरा के बरौली अहीर में ससुर की हत्या में शामिल बहू बबली और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मदरा अंडरपास के पास पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और फिसल गिर गया। उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे आरोपी बाएं पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।


पकड़े गए हत्यारोपी प्रेम सिंह (40) निवासी महल बादशाही थाना बमरौली कटारा ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका बबली के साथ मिलकर 13 अगस्त की रात को एत्मादपुर के अगार निवासी राजवीर सिंह (70) को बुलाया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी थी। राजवीर सिंह बबली के ससुर थे। महल बादशाही में बहू के साथ रहते थे। 

 
Agra Murder Case Woman and Lover Kill Father in law After Serving Jail for Husband’s Murder
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को बिना नंबर की बाइक, तमंचा, कारतूस मिला है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजाबाद की तरफ भागने के प्रयास में था। वही दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी बबली पत्नी हरिओम को भी पावली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। यह भी हत्या में शामिल थी। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

 
Agra Murder Case Woman and Lover Kill Father in law After Serving Jail for Husband’s Murder
पति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि 13 अगस्त को वृद्ध राजवीर का शव मिला था। मृतका की पत्नी ने अपनी बहू और महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बमरौली कटारा पुलिस ने हत्या में शामिल बबली और प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Murder Case Woman and Lover Kill Father in law After Serving Jail for Husband’s Murder
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे गांव के प्रेम सिंह ने पुलिस को फोन किया। बताया कि बाजरे के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के गांव का नहीं होने की वजह से आसपास के थानों में सूचना दी गई। इस पर एत्मादपुर स्थित गांव अगवार निवासी मुन्नी देवी आईं। उन्होंने मृतक की पहचान पति राजवीर सिंह (70) के रूप में की। मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे हरिओम की 6 साल पहले हत्या हुई थी। इसमें बहू बबली जेल गई थी। 5 साल 4 महीने जेल में रही थी। 11 महीने पहले छूटकर आई थी। बहू के संबंध महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह से चल रहे हैं। इस वजह से ही पति को मार डाला था। उनकी दो पाैत्रियां हैं। वह दो महीने से अपनी 2 बेटियों को अपने साथ लेकर दिगनेर क्षेत्र में रह रही थीं।

 
विज्ञापन
Agra Murder Case Woman and Lover Kill Father in law After Serving Jail for Husband’s Murder
आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुन्नी देवी ने बताया कि पति राजवीर चाहते थे कि बहू दोनों पाैत्रियों को ससुराल में छोड़ दें, जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। मगर बबली तैयार नहीं थी। बुधवार दोपहर को पति राजवीर को फोन किया। बताया कि उसे बात करनी है जिससे विवाद का निपटारा हो सके। वह तैयार हो गए। उस समय घर में खाना खा रहे थे। घर से निकल गए। इसके बाद लाैटकर नहीं आए। उन्होंने पुलिस को लापता होने की सूचना दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed